दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा देश विरोधी नारे लगाए जाने के बीच केन्द्र सरकार ने निर्देश दिया है कि सभी केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में तिरंगा लहराया जाए।
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक, सभी सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी में 207 फुट ऊंचे पोल पर 125 किलोग्राम वजन वाला राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाए। इस रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा झंडा सबसे पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में ही लगाया जाएगा, जहां देश के विरोध में और आतंकवादी अफजल गुरू के समर्थन में नारे लगाए गए थे।
रिपोर्टः JNU छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार गिरफ्तार; जज ने पूछा कैसी आजादी चाहिए
इस बीच, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय विवाद में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पूरे घटनाक्रम में छात्र नेता कन्हैया कुमार की भूमिका अहम थी।
उन्होंने दावा किया कि विश्वविद्यालय परिसर में नारेबाजी को कन्हैया कुमार रोक सकता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इस पूरे गिरोह का नेता वही था।
अदालत में कन्हैया कुमार द्वारा खुद को देशभक्त बताए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि ये लोग बेहद चालाक हैं, विश्वविद्यालय में देश के खिलाफ नारे लगाते हैं और अदालत में कुछ और बयान देते हैं।
रिपोर्टः अब जादवपुर विश्वविद्यालय में लगे देश विरोधी नारे, अफजल गुरू का समर्थन
इस बीच, ट्वीटर पर लोग सरकार के इस निर्णय के समर्थन में आए हैं।
How can you hate this picture? #Tricolorforunity pic.twitter.com/4v6lKAs7Ze
— engineeroholic (@EngineeRoholic) February 18, 2016
If anyone questions the timing of unfurling tricolour in Ntl universities.. He/she certainly lost the love 4this country #TricolourForUnity
— Abhishek sharma (@advocate_abhi) February 19, 2016
I think it should be mandatory for Indians to dress only in the tricolour so we can show the world how patriotic we are. #TricolourForUnity
— lindsay pereira (@lindsaypereira) February 19, 2016
This really needs to be done.. https://t.co/QXyX3zgIGK
— Totes McGoats™ (@saptesh) February 19, 2016