Quantcast
Channel: india – TopYaps
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1167

पाकिस्तान ने फिर किया युद्धविराम का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

$
0
0

पाकिस्तान ने एक बार फिर युद्धविराम का उल्लंघन किया है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में करीब चार महीने की शांति के बाद पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों पर गोलीबारी कर दी। भारतीय पक्ष ने भी जवाबी कार्रवाई की है।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बतायाः

‘‘पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में संघषर्विराम का अकारण उल्लंघन किया है। हमारे सैनिक समुचित जवाब दे रहे हैं और अंतिम खबर मिलने तक हमारे सैनिकों को कोई नुकसान नहीं हुआ. गोलीबारी अब भी जारी है.।’

पाकिस्तान के तरफ से गोलीबारी आज सुबह करीब 3 बजे शुरू हुई। सीमा पार से मोर्टार दागे जाने की सूचना है।

पिछले 10 अप्रैल के बाद यह पहली बार है जब पाकिस्तान की तरफ से युद्धविराम का उल्लंघन किया गया है। इससे पहले भी पुंछ के बालाकोट इलाके में सीज़फायर उल्लंघन की खबरें आती रही हैं। वहां आखिरी बार पिछले साल 18 सितंबर को युद्धविराम का उल्लंघन हुआ था।

बताया गया है कि पिछले साल पाकिस्तान ने 405 बार गोलीबारी की, जिसमें 16 भारतीय नागरिकों सहित 71 लोग घायल हो गए थे।

अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर लाइन ऑफ कंट्रोल पर पाकिस्तान ने कुल 253 बार युद्धविराम का उल्लंघन किया है।

यही वजह है कि इस इलाके से करीब 8 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1167

Trending Articles