Quantcast
Channel: india – TopYaps
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1167

भारत के बारे में आप भले ही सबकुछ जानते हैं लेकिन इन 10 तथ्यों से जरूर अनजान होंगे

$
0
0

हम-आप भारतीय हैं। इस लिहाज से दावा कर सकते हैं कि भारत के बारे में हम सबकुछ जानते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि हम जानते तो बहुत कुछ हैं, लेकिन कई तथ्यों से अनजान रहते हैं। आज हम आपको भारत से जुड़े 10 रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको शायद नहीं पता होगा। इन आश्चर्यजनक तथ्यों ने भारत को दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई है।

1. अस्पताल ट्रेन

यह दुनिया की ऐसी पहली ट्रेन है, जिसमें ऑपरेशन से लेकर हर प्रकार के इलाज की सुविधाएं हैं। इस ट्रेन को 16 जुलाई, 1991 में शुरू किया गया था और तब से यह देश के कोने-कोने में पहुंचकर लोगों का इलाज कर रही है। भारत को दुनिया की पहली हॉस्पिटल ट्रेन चलाने का गौरव हासिल है।

2. स्नैपडील नगर

उत्तर प्रदेश राज्य के मुजफ्फरनगर जिले में स्थित शिव नगर नामक गांव में भारत की ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील ने 15 हैंडपंप लगवाए। इसके बाद इस गांव का नाम जून 2011 में स्नैपडील नगर किया गया।

3. भारत में है दुनिया का सबसे पुराना ब्रांड

आयुर्वेद की सबसे महान खोज च्यवनप्राश को दुनिया का सबसे पुराना ब्रांड माना जाता है। च्यवनप्राश वैदिक काल से ही भारतीयों की सेहत का ध्यान रखता आया है।

4. बॉलीवुड

भारत का बॉलीवुड बनाता है दुनिया की सबसे ज्यादा फिल्में।

5. भारत का मंगल अभियान

भारत विश्व में एेसा देश है जिसने प्रथम प्रयास में मंगल अभियान पूरा किया है।

6. रेलवे पर सफर

भारतीय रेल दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में से एक है। इससे रोजाना ऑस्ट्रेलिया की पूरी आबादी के बराबर यानी लगभग 2 करोड़ 30 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं।

7. अंबानी का आलीशान घर

वेम्बली स्टेडियम से भी ज्यादा खर्च मुकेश अंबानी के आलीशान घर बनाने में हुअा है।

8. शादी में खर्च

भारतवर्ष में शादियों पर कुछ ज्यादा ही खर्चे किए जाते हैं। तभी तो यहां औसत भारतीय दंपती अपने जीवन काल में जितना कमाते हैं, उसमें करीब पांचवा हिस्सा अपनी शादी में ही खर्च कर देते हैं।

9. भारतीय गृहणियों के पास सोना

आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का 11 प्रतिशत सोना भारतीय गृहणियों के पास है। भारत के बाद अमेरिका, आईएमएफ, स्विटजरलैंड और जर्मनी की महिलाओं का नंबर आता है।

10. भारत में विस्की

दुनिया की 50 प्रतिशत व्हिस्की सिर्फ भारत में बनाई जाती है।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1167

Trending Articles