Quantcast
Channel: india – TopYaps
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1167

विराट कोहली का नाम गोरखपुर की वोटिंग लिस्ट में, आखिर यह हुआ कैसे

$
0
0

भारत में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी चर्चा का विषय होती है। कहीं पिता की जगह बेटे का नाम लिखा होता है तो कहीं बेटे की जगह पिता का। उपनाम में गलतियां आम हैं। इसके अलावा मतदाता सूचियों में ऐसे लोगों के नाम भी दिख जाते हैं, जिनका उस इलाके से संपर्क नहीं होता है।

इसी तरह का मामला अब गोरखपुर में दिखा है, वह भी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ।

 

 

विराट कोहली दिल्ली के निवासी हैं, लेकिन उनका नाम गोरखपुर के सहजनवा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज है। इसमें फोटो भी विराट कोहली की लगी हुई है। इस सूची में विराट कोहली को वोटर नंबर 822 बताया गया है।

 

 

गौरतलब है कि गोरखपुर में लोकसभा उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है।

 

इसी क्रम में मतदाता सूची में विराट कोहली का नाम होने के बारे में पता चला है। अधिकारियों को जैसे ही इस बात का पता चला तो वे अचंभित रह गए। अब अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर इस तरह की बड़ी गलती कैसे हो गई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा छोड़ी गयी गोरखपुर और फूलपुर की लोकसभा सीटों पर आज मतदान होरहा है। इसके नतीजे 14 मार्च को आएंगे।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1167

Trending Articles