Quantcast
Channel: india – TopYaps
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1167

यह भारतीय बन सकता है व्हाट्सएप का अगला CEO, इन्हें जानते हैं आप?

$
0
0

इसमें कोई संदेह नहीं कि भारत तेजी से उभरता देश है और इसके पास मानव संसाधन के रूप में विपुल शक्ति है। इस बात को पूरी दुनिया जानती है और कॉरपोरेट जगत भी इसको भुनाने में पीछे नहीं है। तकनीक की बात करें तो उपभोक्ता ही उसकी असल शक्ति हैं और इस लिहाज से भारत मुफीद देश है। लिहाजा शीर्ष कंपनियां भारतीयों को उच्च पदों पर तरजीह दे रही हैं।

 

यही कारण है कि गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एडोब के सीईओ भारतीय ही हैं। गौरतलब है कि भारतीय बेहतर सीईओ साबित भी हो रहे हैं।

 

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप के वर्तमान सीईओ जेन कोऊम अपना पद छोड़ रहे हैं। वे व्हाट्सएप पर विज्ञापन दिखाए जाने के खिलाफ हैं। लिहाजा इस अमेरिकी कंपनी ने नया सीईओ खोजना शुरू कर दिया है और कयास है कि यह पद किसी भारतीय को ही मिलेगा।

इस सिलसिले में 39 वर्षीय नीरज अरोड़ा का नाम सबसे ज्यादा लिया जा रहा है!

 

 

बता दें कि नीरज व्हाट्सएप के बिजनेस एग्जीक्यूटिव हैं और आईआईटी दिल्ली से बीटेक हैं। साथ ही ये फाइनेंस और स्ट्रेटेजी की भी पढ़ाई कर चुके हैं। व्हाट्सएप से पहले इन्होंने पेटीएम और गूगल के लिए भी काम किया है। भारत में व्हाट्सएप के प्रसार में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

 

 

वैसे अभी आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इनके नाम पर ही अंतिम मुहर लगने के कयास हैं। अगर ऐसा होता है तो नीरज अरोड़ा गूगल के सुंदर पिचई, माइक्रोसॉफ़्ट के सत्या नडाल, एडोब के शांतनु नारायण की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे। सिलिकन वैली में भारतीय सीईओ का दबदबा और अधिक बढ़ जाएगा।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1167

Trending Articles