35 पाकिस्तानी नागरिकों के बिना वीजा भारत में घुस आने की खबर है। इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि ये पाकिस्तानी नागरिक बिना वीजा के जैसलमेर के रामदेवरा में बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने आए थे।
इस रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
बताया गया है कि सभी पाकिस्तानी नागरिक पुलिस की निगरानी में हैं।
रामदेवरा के एसएचओ कुशल चंद्र ने बताया कि इन पाकिस्तानी नागरिकों के पास सिर्फ मथुरा और हरिद्वार का वीजा था। इसलिए फिलहाल उन्हें रोक दिया गया है।
कुशल चंद्र ने बताया कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई है और वे निर्देश का इन्तजार कर रहे हैं।