Quantcast
Channel: india – TopYaps
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1167

विराट कोहली पर जान छिड़क रही हैं ये पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर्स

$
0
0

क्रिकेट मैदान से लेकर शादी तक विराट के चर्चे होते रहे हैं। लेकिन शादी के बाद भी लड़कियां आज भी उन पर जान छिड़कती हैं। ये कोई बताने की बात तो है नहीं। हालांकि, बताने की बात ये है कि पाकिस्तानी महिला खिलाड़ियों में उनका क्रेज बढ़ता जा रहा है। जी हां! हम सही कह रहे हैं कि वे अब उस पार के महिला क्रिकेटरों की पहली पसंद बन गए हैं।

विराट की जलवेदार खेल से पाकिस्तान के पुरुष क्रिकेटर भले ही जल रहे हों, महिला क्रिकेटर तारीफ़ के पुल बांध रही हैं। आखिर विराट ने सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे वनडे में तीसरा शतक जड़कर किसी द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के कारनामे किए हैं।

पाकिस्तान के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने वाली सइदा नैन आबिदी ने विराट कोहली को जीनियस कहा है।

 

भारतीय एक ट्वीट के जरिए कप्तान की एकाग्रता की भी बहुत तारीफ़ की है।

इसके साथ ही पाकिस्तान की ही एक और क्रिकेटर कायनात इम्तियाज ने भी विराट के लिए अपना प्यारा ट्वीट किया है। ये पाक टीम की फास्ट बॉलर रही हैं।

उन्होंने ICC के ट्वीट को रिट्विट करते हुए लिखा है ‘वाह क्या प्लेयर हैं, विराट कोहली।’ ये देखिए।

हालांकि, पाक क्रिकेटर जावेद मियांदाद पहले ही उनकी तारीफ़ कर चुके हैं, लेकिन सेंचुरियन में कोहली के तीसरे शतक के बाद कोई भी पाक पुरुष क्रिकेटर ने प्रतिक्रिया नहीं दी है। जाहिर है कि कुछ जलने की बू आ रही है। लेकिन इतना तो पक्का है कि विराट अब इस पार ही नहीं उस पार पाकिस्तान में भी लोगों को लुभा रहे हैं।

ऐसे ही अपना कप्तान खेलते रहें और आगे बढ़ते रहें, हमारी शुभकामनाएं हैं!


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1167

Trending Articles